Kannauj News: “कुछ पल पहले जो खेल रही थी…” रफ्तार के सौदागरों ने छीन ली 6 साल की मासूम की जिंदगी

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचातीपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। नानी के घर आई मासूम को एक तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 June 2026, 3:13 PM IST
google-preferred

Kannauj: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचातीपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नानी के घर आई थी बच्ची

मृतक बच्ची की पहचान हीर (6 वर्ष) पुत्री शिवा बागर, निवासी ठठिया, कन्नौज के रूप में हुई है। बताया गया कि हीर अपनी नानी के निधन के बाद माता-पिता के साथ नानी के घर आई हुई थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह हादसे का शिकार हो गई।

Akhilesh Yadav in Kannauj: ‘जब तक भाजपा रहेगी, तब तक संकट रहेगा’; अपनी संसदीय क्षेत्र कन्नौज में गरजे अखिलेश यादव

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

हादसे के बाद चालक लोडर लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही तिर्वा, ठठिया और इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Location :  Kannauj

Published :  22 June 2026, 3:13 PM IST

Related News

Advertisement