पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, तुरंत लोन वाले विज्ञापनों के पीछे छिपा है ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल

सोशल मीडिया पर जल्दी लोन देने का झांसा देकर साइबर ठग लोगों को ब्लैकमेलिंग का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मात्र 30 हजार रुपये का लोन लेने वाले एक युवक से उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 7.59 लाख रुपये वसूल लिए गए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 16 June 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया पर दिखने वाले ऑनलाइन लोन के विज्ञापन लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को तुरंत लोन देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जरूरत के समय एक ऑनलाइन फाइनेंस एप डाउनलोड किया था, लेकिन कुछ ही दिनों में वह ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का शिकार बन गया।

30 हजार का लोन, फिर शुरू हुई धमकी

पीड़ित युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिले विज्ञापन के जरिए उसने एक लोन एप डाउनलोड की थी। एप पर आधार और पैन कार्ड की जानकारी साझा करने के बाद उसके खाते में 30 हजार रुपये भेज दिए गए। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन सात दिन बाद ही कंपनी की ओर से 50 हजार रुपये लौटाने का दबाव बनाया जाने लगा।

Cyber Fraud: दो मिनट में 15 लाख रिक्वेस्ट… CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक

जब युवक ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो उसे लगातार फोन और वॉट्सएप कॉल कर परेशान किया गया। आरोप है कि ठगों ने उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी। डर और मानसिक दबाव के चलते युवक ने अलग-अलग खातों में कई बार पैसे भेजे। चार महीने के भीतर उससे कुल 7.59 लाख रुपये वसूल लिए गए।

15 हजार के बदले चुकाने पड़े 24 हजार

ऐसा ही एक अन्य मामला बोदला क्षेत्र से सामने आया। यहां एक युवक ने ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। लोन न मिलने के बावजूद उसकी जानकारी दूसरी कंपनी तक पहुंच गई। बाद में उसे 15 हजार रुपये का लोन दिया गया, लेकिन कुछ ही दिनों में ब्याज समेत 24 हजार रुपये जमा करने का दबाव बनाया गया। लगातार बढ़ते ब्याज की चेतावनी मिलने पर उसे कर्ज लेकर रकम चुकानी पड़ी।

साइबर पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर अपराध विशेषज्ञों का कहना है कि कई फर्जी लोन एप लोगों की निजी जानकारी हासिल कर उन्हें ब्लैकमेल करने का काम कर रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन लोन कंपनी से जुड़ने से पहले उसकी वैधता और पंजीकरण की जांच जरूर करें।

Agra Crime: ‘कोई मेरी पत्नी को ढूंढ़ दो’… पति की गुहार के बीच पांच दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

धमकी मिले तो तुरंत करें शिकायत

अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई कंपनी अभद्र व्यवहार करे, धमकाए या गलत तरीके से वसूली का प्रयास करे तो इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय पुलिस से करनी चाहिए। समय रहते शिकायत करने से ऐसे साइबर गिरोहों पर कार्रवाई संभव हो सकती है।

Location :  new delhi

Published :  16 June 2026, 3:49 PM IST

Advertisement