हिंदी
नोएडा मल्टीलेवल पार्किंग (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने सुसाइड किया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। सुबह-सुबह इतनी बड़ी घटना होने के बाद मल्टीलेवल पार्किंग में काम करने वाले कर्मचारी दहशत में है।
Noida: नोएडा में बड़ा घोटाला? कॉमर्शियल प्लॉटों की रजिस्ट्री पर उठे सवाल, जांच से मचा हड़कंप
इस घटना के बाद पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना सही नहीं है। पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के पास जो समान मिले हैं, उनके आधार पर जांच की जा रही है।
Location : Noida
Published : 5 July 2026, 7:58 AM IST