रात के अंधेरे में चल रहा था खतरनाक खेल! मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडरों का बड़ा राज खुला, पुलिस भी रह गई हैरान

मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में चल रहे एक ऐसे खेल का खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस की छापेमारी में जो सामान बरामद हुआ, वह किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 April 2026, 12:54 PM IST
google-preferred

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में अवैध गैस कटिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई, जिसमें भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गैस कटिंग का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।

देर रात पुलिस ने दी दबिश

6 और 7 अप्रैल 2026 की रात को पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस ने मौके से एक गैस भरा कंटेनर, एक बोलेरो, एक टोटो और कुल 54 गैस सिलेंडर बरामद किए। बरामद सामग्री से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि यह कोई छोटा-मोटा काम नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क के तहत अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Supreme Court: सबरीमाला मामले की समीक्षा सुनवाई, 9 जजों की पीठ करेगी महिलाओं के प्रवेश पर विचार; पढ़ें पूरी खबर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की अवैध गैस कटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह बेहद खतरनाक भी है। जरा-सी चूक से बड़े हादसे हो सकते हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी ने दी जानकारी

डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि बरामद सामग्री के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

लेखपाल की कलम, वकील की दलील और पत्रकार की धौंस.. 30 लोगों ने मिलकर रची दिल्ली के निवेशक से लूट की स्क्रिप्ट, जानें क्या है मामला

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध गैस कटिंग या इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर पर सूचना दें।

Location :  Muzaffarpur

Published :  7 April 2026, 12:54 PM IST

Advertisement