हिंदी
हादसे के बाद सड़क हुआ जाम (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mirzapur: मिर्जापुर जनपद में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदते हुए 100 मीटर तक घसीट दिया। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद ट्रेलर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
अहरौरा थाना क्षेत्र के अहिरूपुर सोनपुर के रहने वाले अनुराग बिंद (19 वर्ष) अपने भाभी वेदपती (28 वर्ष) और भतीजे अभिषेक (5 वर्ष) के साथ बाइक पर अहरौरा जा रहे थे। उनका उद्देश्य मासूम भतीजे अभिषेक को दवा दिलाना था।
Mainpuri: एक गांव में महिला के घर में हुई भयावह घटना, पूरे क्षेत्र में फैली दहशत, जानिए पूरा मामला
रोशनहर के पास जमुई-अहरौरा मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोग ट्रेलर की चपेट में आ गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर ने उन्हें घसीटते हुए 100 मीटर तक ले जाया, जिससे सड़क खून से लथपथ हो गई और बिखरे शव देख कर आसपास के लोग सहम गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीन थानों की पुलिस फोर्स के अलावा सीओ मड़िहान, सीओ चुनार और उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा ने लोगों को समझाया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
राजेश वर्मा, एसडीएम चुनार ने बताया कि ट्रेलर ट्रक के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
मिर्जापुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत, देखिये हादसे पर चुनार एसडीएम राजेश वर्मा ने क्या बताया....#MirzapurAccident #TrailerCrash #FamilyTragedy @mirzapurpolice @Uppolice pic.twitter.com/JXDo20jI3Q
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 31, 2026
RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना परमिट और ओवरलोड गाड़ियां तेज गति में चलती हैं, जिसके कारण सड़क हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुरक्षा की अनदेखी और नियमों की अवहेलना की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
परिजन भी आहत हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपायों और जिम्मेदार ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Location : Mirzapur
Published : 31 March 2026, 2:42 PM IST
No related posts found.