तेज रफ्तार का कहर: बरेली-पीलीभीत मार्ग पर ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम
बरेली-पीलीभीत मार्ग पर हाफिजगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।