मेरठ पुलिस से पिता ने बोली ऐसी बात! कब्र से निकाली बेटे की लाश, मां को पुलिस ने कस्टडी में लिया; पढ़ें सनसनीखेज मामला

मेरठ में सात माह के एक मासूम की मौत के बाद ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। पिता की शिकायत पर प्रशासन को कब्र तक खुलवानी पड़ी और अब कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अंतिम संस्कार के बाद शव को फिर बाहर निकालना पड़ा?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 June 2026, 6:37 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में सात माह के मासूम रुद्राक्ष की मौत का मामला नया मोड़ ले गया है। पिता द्वारा मौत पर संदेह जताने और हत्या का आरोप लगाने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पुलिस और परिवार दोनों की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

कब्र से निकाला गया मासूम का शव

बुधवार को नायब तहसीलदार विनीत चौहान, थाना प्रभारी देवेंद्र मिश्रा, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों की निगरानी में कब्र की खुदाई कर मासूम रुद्राक्ष के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान बच्चे के पिता अमित तोमर, दादा मनोज और अन्य परिजन मौके पर मौजूद रहे। शव निकलते ही परिवार के कई सदस्य भावुक हो गए।

24 घंटे से ज्यादा हिरासत तो देना होगा हर दिन 25 हजार! हाईकोर्ट के इस फैसले से पुलिस महकमे में हलचल

पिता ने जताया हत्या का शक

मुरलीपुर निवासी अमित तोमर ने पहले ही उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर बेटे की मौत पर संदेह जताया था। उनका कहना है कि सात माह के रुद्राक्ष की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अमित ने अपने शिकायती पत्र में पत्नी मीनाक्षी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

पत्नी के प्रेम प्रसंग का भी लगाया आरोप

अमित तोमर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनका दावा है कि करीब 15 दिन पहले उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी पत्नी मीनाक्षी का दिल्ली निवासी एक युवक से कथित प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। अमित के अनुसार, वह नौकरी के सिलसिले में नोएडा चले गए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके सात माह के बेटे की अचानक मौत हो गई है। गांव लौटने पर परिस्थितियां उन्हें संदिग्ध लगीं। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की।

पहले शादी का सपना फिर 25 लाख का खेल! डेटिंग ऐप पर शुरू हुई दोस्ती का ऐसा अंत जानकर रह जाएंगे हैरान

मां से पूछताछ कर रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बच्चे की मां मीनाक्षी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। मासूम रुद्राक्ष की मौत स्वाभाविक थी या उसके पीछे कोई आपराधिक वजह है, इसका जवाब अब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से मिलने की उम्मीद है।

Location :  Meerut

Published :  10 June 2026, 6:37 PM IST

Advertisement