चार साल तक शादी का वादा, गर्भवती होते ही प्रेमी ने छोड़ा साथ! मैनपुरी की युवती की दर्दनाक कहानी

मैनपुरी में एक युवती ने युवक पर चार साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद विवाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 August 2026, 12:15 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि मैनपुरी जिले में एक युवती ने शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच कराने की बात कही है।

चार साल तक शादी का भरोसा देने का आरोप

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, युवती की पहचान करहल थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी कुलदीप पुत्र विमलेश से उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने युवती से शादी करने का भरोसा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा करके आरोपी ने करीब चार वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई। इसके बाद जब उसने आरोपी और उसके परिवार से शादी की बात की तो कथित तौर पर उसे लगातार टाल दिया गया।

गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार का आरोप

पीड़िता का कहना है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि इसके बाद आरोपी पक्ष के रवैये में भी बदलाव आ गया और उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई।

आरोपी के परिजनों पर भी लगाए आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली पर भी युवती ने अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन उसे अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

‘ये बच्चे हमारे हैं…’ PM मोदी ने गाली देने वालों को लेकर कही ऐसी बात, हर कोई कर रहा चर्चा

29 जुलाई की घटना का भी जिक्र

प्रार्थना पत्र में 29 जुलाई 2026 की एक अन्य घटना का उल्लेख किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने उस दिन भी उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। उसने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसके अनुसार कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

घुटनों पर आएगा तेहरान? डोनाल्ड ट्रंप के नए फरमान से दहली दुनिया, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से हाहाकार

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समाचार लिखे जाने तक आरोपी युवक और उसके परिजनों का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

Location :  Mainpuri

Published :  1 August 2026, 12:13 PM IST

Related News

Advertisement