बुढ़ापे की लाठी ही बनी ‘नासूर’! जानिए कैसे कलयुगी बेटे-बहू ने बुजुर्ग माता-पिता पर ढाए जुल्म

मैनपुरी के अंगौथा गांव में वृद्ध दंपत्ति ने बेटे और बहू पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 July 2026, 3:36 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगौथा निवासी एक वृद्ध दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

बेटे-बहू पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता मीरा देवी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने वृद्ध पति सर्वेश कुमार के साथ गांव में रहती हैं। उनका आरोप है कि बेटा और बहू लंबे समय से उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है, जिससे दोनों भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं।

Mainpuri: SDM के बाद अब DM की चौखट पर न्याय की गुहार, सरकारी सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसे भुगतना पड़ रहा खामियाजा

जान से मारने की धमकी का आरोप

मीरा देवी का कहना है कि कई बार परिवार के स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी जाती है।

एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

लगातार हो रही कथित प्रताड़ना से परेशान वृद्ध दंपत्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना किसी डर के जीवन व्यतीत कर सकें।

Mainpuri: या तो केस हटाओ या दुनिया से… मैनपुरी में दबंगों के खौफ से कांप रहा पीड़ित परिवार

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  10 July 2026, 3:36 PM IST

Advertisement