हिंदी
बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई (Img: Dynamite News)
Maharajganj: शासन के निर्देश पर मंगलवार को विद्युत विभाग ने सिसवा कस्बा व देहात क्षेत्र में बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने 40 बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। वहीं, मौके पर करीब 2.40 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।
मंगलवार को सिसवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर व क्षेत्र में मोर्चा संभाला। अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने खुद कमान संभालते हुए सिसवा कस्बे के गोपाल नगर, अमरपुरवा चौराहा व सबया पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच कराई। इस दौरान 40 बड़े बकायदारों के कनेक्शन तत्काल विच्छेदित कर दिए गए।
चेकिंग अभियान के दौरान विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से करीब 2.40 लाख रुपये का बिजली बिल भी वसूल किया। अधिकारियों ने लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि बकाया होने पर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
शाम को अवर अभियंता ने सभी मीटर रीडरों की बैठक बुलाई। उन्होंने शत-प्रतिशत सही मीटर रीडिंग करने के कड़े निर्देश दिए। अवर अभियंता ने दोटूक चेतावनी दी कि रीडिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही मिलने पर सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने कहा कि बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ यह सघन छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील है कि वे कानूनी रूप से बिजली का उपभोग करें और समय पर बिल जमा कर विभागीय कार्रवाई से बचें।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई में जमील अहमद, शिवनाथ, मुकेश, अजय, कन्हैया, प्रदुम्न, बबलू, संजय विनोद, और सन्नी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।
Location : Maharajganj
Published : 7 July 2026, 5:01 PM IST
Topics : Electricity Checking Drive Electricity department Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Power Bill Recovery UP Police