गोरखपुर में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही: खेत में काम कर रहे किसान की मौत, युवक गंभीर रूप से झुलसा

गोरखपुर में शुक्रवार को आंधी-पानी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग हादसे हुए। सहजनवा क्षेत्र में घास काट रहा 37 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पाली क्षेत्र के मैनापार में धान के खेत में काम कर रहे करीब 40 वर्षीय किसान की मौके पर मौत हो गई। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Gorakhpur: गोरखपुर जिले में शुक्रवार को आंधी-पानी के दौरान आकाशीय बिजली ने दो परिवारों पर कहर बरपा दिया। सहजनवा और पाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। किसान की मौत के बाद उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक

पहली घटना सहजनवा थाना क्षेत्र के सोनबरसा हड़हा गांव की है। गांव निवासी बुद्धि साहनी (37) पुत्र लखन साहनी शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के सिवान के बाहर घास काट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-पानी के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से बुद्धि साहनी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

“साहब हमें इंसाफ चाहिए” गोरखपुर में अंडा बिरयानी कारोबारी की संदिग्ध मौत से कोहराम, सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर गरमाई सियासत

खेत में पानी चला रहे किसान की मौत

दूसरी घटना पाली क्षेत्र के मैनापार में हुई। पाली निवासी संतोष सिंह (करीब 40 वर्ष) पुत्र अर्जुन सिंह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मैनापार स्थित धान के खेत में पानी चला रहे थे। इसी दौरान अचानक आंधी-पानी के बीच आकाशीय बिजली गिर गई और संतोष सिंह उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बताया गया कि संतोष सिंह दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो बच्चे हैं और दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के लिए अचानक हुई इस मौत से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा कि कुछ देर पहले खेत में काम करने गए संतोष अब उनके बीच नहीं रहे।

मतदाता सूची में नाम कटने का मुद्दा पहुंचा DM तक, गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने उठाई आवाज

आंधी-पानी में बढ़ा आकाशीय बिजली का खतरा

शुक्रवार को हुई दोनों घटनाओं ने एक बार फिर आकाशीय बिजली के खतरे को सामने ला दिया है। बारिश और तेज हवाओं के दौरान खेतों तथा खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों के लिए बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है। सहजनवा और पाली क्षेत्र में हुई इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 September 2026, 4:29 PM IST

Advertisement