सिर्फ 7 महीने पहले रचाई थी शादी… फिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी जोड़े ने एक साथ उठा लिया खौफनाक कदम?

कुशीनगर में सात माह पहले प्रेम विवाह करने वाले रितेश और पूजा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 July 2026, 11:16 AM IST
google-preferred

Kushinagar: हनुमानगंज क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में सात माह पहले प्रेम विवाह करने वाले रितेश भारती और पूजा की कथित आत्महत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बुधवार को दोनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

कॉलेज से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

रितेश और पूजा की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसके बावजूद दोनों ने सात महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे।

घटना वाले दिन क्या हुआ?

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया गया कि पूजा अपनी मां से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिसका रितेश ने विरोध किया। कुछ देर बाद रितेश घर से निकल गया और उसके पीछे पूजा भी चली गई। करीब दो घंटे बाद गांव के बाहर पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर से कहा था, ‘सुबह तक लौट आएंगे’… लेकिन आया सिर्फ मौत का फोन, दो दोस्तों की कहानी पढ़कर भर आएंगी आंखें

परिवारों ने नहीं लगाया आरोप, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आज भारत की झोली में कितने गोल्ड आएंगे? नीरज चोपड़ा समेत 10 मुक्केबाजों पर टिकी करोड़ों निगाहें

गांव में पसरा मातम

रितेश उभरता हुआ पहलवान था और क्षेत्र में उसकी अच्छी पहचान थी। उसकी मौत से गांव के युवा भी गहरे सदमे में हैं। अंतिम संस्कार के दौरान रितेश के पिता ने दोनों को मुखाग्नि दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Location :  Kushinagar

Published :  31 July 2026, 11:13 AM IST

Related News

Advertisement