आज भारत की झोली में कितने गोल्ड आएंगे? नीरज चोपड़ा समेत 10 मुक्केबाजों पर टिकी करोड़ों निगाहें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत की नजर कई पदकों पर रहेगी। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो फाइनल में उतरेंगे, जबकि 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल खेलेंगे। जूडो टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी और तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 July 2026, 10:39 AM IST
google-preferred

New Delhi: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन शुक्रवार (31 जुलाई) भारत के लिए कई अहम मुकाबले होने हैं। पूरे देश की निगाहें स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेंगी, जो पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

10 भारतीय मुक्केबाजों के सामने फाइनल का टिकट

भारत के लिए बॉक्सिंग में भी शुक्रवार बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन सहित कुल 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी सीधे फाइनल में पहुंच जाएंगे और कम से कम रजत पदक पक्का कर लेंगे। यदि सभी खिलाड़ी फाइनल जीतते हैं तो भारत बॉक्सिंग में 10 स्वर्ण पदक तक जीत सकता है।

जूडो टीम करेगी अभियान की शुरुआत

भारतीय जूडो टीम भी शुक्रवार से अपने अभियान का आगाज करेगी। हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे और यामिनी मौर्य अपने शुरुआती मुकाबलों में उतरेंगे। शुरुआती दौर में जीत मिलने पर ये खिलाड़ी अगले चरण में प्रवेश कर पदक की दौड़ मजबूत करेंगे।

महाराष्ट्र में भिवंडी में ताश के पत्तों की तरह ढही ‘कोहिनूर’ इमारत: मौत के मलबे से जिंदा निकली महिला बोली…

तेजस्विन शंकर के सामने कड़ी चुनौती

डेकाथलॉन स्टार तेजस्विन शंकर पूरे दिन कई स्पर्धाओं में भाग लेंगे। 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जेवलिन थ्रो और 1500 मीटर दौड़ के बाद डेकाथलॉन पदकों का फैसला होगा। इसके अलावा मिश्रित 4x400 मीटर रिले और पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में भी भारतीय एथलीट पदक जीतने की कोशिश करेंगे।

22 कांवड़िए साथ चले, लेकिन सबकी नजरें सिर्फ इस एक कांवड़ पर टिक गईं… वजह जानकर आप भी कहेंगे- आज भी जिंदा है ‘श्रवण कुमार’

भारत को कई पदकों की उम्मीद

नौवें दिन भारत के पास एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो में शानदार प्रदर्शन करने का मौका है। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक पर सबसे अधिक नजरें रहेंगी, जबकि मुक्केबाज और अन्य एथलीट भी भारत के पदक तालिका में इजाफा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  31 July 2026, 10:39 AM IST

Advertisement