पापा को मम्मा ने मारा… मासूम की जुबान से निकले शब्द बने केस का सबसे बड़ा सुराग

कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा चाकू मारने से घायल कारोबारी मनीष गुप्ता की 11 दिन बाद मौत हो गई। मामले में नया मोड़ तब आया जब छह वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि मां फोन पर किसी व्यक्ति से बात कर रही थीं। पुलिस अब कथित मित्र अंग्रेज सिंह की तलाश कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 June 2026, 5:05 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं। पांच जून को पत्नी निहारिका द्वारा चाकू मारकर घायल किए गए मनीष ने 11 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार दम तोड़ दिया। अब इस मामले में छह वर्षीय बेटे की गवाही और परिवार के आरोपों ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

मनीष की मां मीरा देवी के मुताबिक घटना के दिन जब वह अपार्टमेंट के गेट की ओर दौड़ीं तो उन्होंने अपने बेटे को खून से लथपथ हालत में सीढ़ियों से उतरते देखा। उसके साथ छह साल का बेटा भी था। उस वक्त मनीष के मुंह से निकले शब्द थे—“मां... निहारिका ने मार दिया।” परिवार का कहना है कि यह दृश्य आज भी उनकी आंखों के सामने ताजा है।

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

परिजनों के अनुसार मनीष ने वर्ष 2017 में निहारिका से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। परिवार का आरोप है कि निहारिका किसी पुरुष मित्र से घंटों फोन पर बात करती थी, जिसका मनीष विरोध करता था।

Amarnath Yatra 2026: यात्रा रूट, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बड़ा अपडेट, जान लें जरूरी बातें

मासूम बेटे ने बताई आंखों देखी घटना

घटना के समय छह वर्षीय बेटा कमरे में मौजूद था। परिवार के मुताबिक बच्चे ने पुलिस और परिजनों को बताया कि उसकी मां किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान पिता ने विरोध किया और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बच्चे के अनुसार विवाद बढ़ने पर निहारिका ने चाकू उठाकर हमला कर दिया।

‘अंग्रेज सिंह’ की तलाश में पुलिस

परिवार ने आरोप लगाया है कि निहारिका की बातचीत अंग्रेज सिंह नाम के व्यक्ति से होती थी। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से इस व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है। परिजनों का दावा है कि अस्पताल में होश आने पर मनीष ने भी फोन कॉल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी थी।

196 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव, आखिर दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा था मनीष

हमले के बाद मनीष एक हाथ से खून रोकते हुए और दूसरे हाथ से बेटे का हाथ पकड़कर करीब 500 मीटर दूर फीलखाना थाने पहुंचा था। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

Location :  Kanpur

Published :  17 June 2026, 5:05 PM IST

Advertisement