‘भगवान! किस गुनाह की इतनी खौफनाक सजा दी…’ हाथरस हादसे में युवक की मौत के बाद बिखरा परिवार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर सलेमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 30 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बांके बिहारी शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 21 August 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

Hathras: थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर सलेमपुर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय बांके बिहारी शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा निवासी परिक्रमा मार्ग, वृंदावन, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हाथरस में एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बांके बिहारी शर्मा बाइक से सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था। वह सलेमपुर के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर पहुंचा ही था कि पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - Hathras: हाथरस में दबंगों की करतूत से शर्मसार हुई मानवता, सरेआम युवक के साथ घिनौनी हरकत

मौके पर पहुंची पुलिस 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - Hathras: शहीद स्मारक पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम

उधर, बांके बिहारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। हाल ही में उसकी पत्नी ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के कुछ ही समय बाद पिता की सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Hathras

Published :  21 August 2026, 3:50 PM IST

Advertisement