Hamirpur: ‘जनता त्रस्त, अफसर मस्त?’ राठ पावर हाऊस में SDO और BJP नेता के बीच तीखी झड़प, Video Viral

हमीरपुर के राठ में बिजली कटौती को लेकर भाजपा जिला पंचायत सदस्य और बिजली विभाग के SDO के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर बहस की वजह क्या थी, अधिकारियों पर कौन से गंभीर आरोप लगे और अब विभाग क्या सफाई देगा? जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 1 August 2026, 2:24 PM IST
google-preferred

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली कस्बे में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भाजपा जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप (शनि) और विद्युत उपखंड अधिकारी (SDO) सतेन्द्र कुमार के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यशैली और क्षेत्र में जारी बिजली कटौती को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बिजली कटौती से परेशान लोगों

बताया जा रहा है कि बिजली कटौती से परेशान लोगों की शिकायतों को लेकर जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप पावर हाऊस पहुंचे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिजली आपूर्ति को लेकर नाराजगी जताई। जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि लंबे समय से बिजली कटौती के चलते आम जनता परेशान है। 

Hamirpur: मौत को छूकर गुजरी गाड़ी, दुकान में जा घुसी बेकाबू बोलेरो, चमत्कारिक ढंग से बचे 8 लोग

CUG नंबर बंद रहने का भी लगाया आरोप

जिला पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण आम जनता परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारियों के CUG नंबर कई बार बंद रहते हैं, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पाता और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

वीडियो में SDO और JE से तीखी बहस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिला पंचायत सदस्य बिजली कटौती और अधिकारियों के फोन बंद रहने को लेकर SDO और JE से तीखे सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात भी कही। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Hamirpur: गले में जंजीर डालकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने बिजली कटौती और अधिकारियों के CUG नंबर बंद रहने के आरोपों को लेकर जिला पंचायत सदस्य के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है। वहीं, पूरे मामले में विद्युत विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Hamirpur

Published :  1 August 2026, 1:23 PM IST

Advertisement