गुवाहाटी के एक होटल में गोलियों की तड़तड़ाहट, महिला समेत 5 की मौत; कई घायल

असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो महिलाएं और होटल का एक कर्मचारी भी शामिल है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 October 2026, 12:02 AM IST
google-preferred

Guwahati: असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात को अंधाधुंध फायरिंग की वारदात हुई जिसमें करीब पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और होटल का एक कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी

जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना बोरा सर्विस के पास हुई। यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। होटल बिलास इन का एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात, मची अफरातफरी

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही गोलीबारी के पीछे की वजह साफ हो पाई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में लगी है।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावरों ने छह लोगों के एक ग्रुप पर गोलीबारी की। इसमें दो महिलाएं भी थीं। कुछ घायलों के होटल कर्मचारी होने की बात भी सामने आई है।

असम में दिखेगा भदोही के तीरंदाजों का निशाना, प्रयागराज ट्रायल में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचे दो लाल

पुलिस का बयान

पुलिस  ने बताया कि फिलहाल गोली चलाने वालों की पहचान सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और हमलावरों की संख्या कितनी थी। पुलिस मौके से जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है।

खड़गे की टिप्पणी पर रायबरेली में BJP का विरोध, कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

पुलिस की कार्रवाई

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमें कम से कम चार शव मिले हैं और मामले की जांच चल रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि और शव मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

Location :  Guwahati

Published :  26 October 2026, 11:17 PM IST

Advertisement