हिंदी
मृतक विकास चावला (Img: Google)
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए हादसे में एक 46 साल के व्यक्ति की जान चली गई। इस मामले के बाद जहां एक तरफ सोसाइटी में मातम छाया हुआ है। वहीं, पुलिस ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सोसाइटी के मेंटेनेंस इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार और सोसाइटी के निवासियों ने इस मामले में बिसरख कोतवाली में शिकायत दी थी, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोसाइटी के डी-टावर फ्लैट नंबर 507 में रहने वाले विकास चावला एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। विकास के घर पर उनके माता-पिता, विकास चावला की पत्नी, उनका बेटा और बेटी हैं। विकास अपने बच्चों के लिए सामान लेने का रहे थे। जैसे ही वो बाइक से निकले, तभी सोसाइटी में 21वीं मंजिल से मोटा प्लास्टर का टुकड़ा उनके सिर पर गिरा। इस हादसे में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गए। गंभीर हालात में उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद विकास के घर में मातम छाया हुआ है। विकास की पत्नी और बेटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सोसाइटी और विकास के परिवार की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मेंटेनेंस इंचार्ज दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में एओए तुषार ज्योति का कहना है कि उनकी अरिहंत अंबर सोसाइटी में काफी समय से शिकायत है और इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन बिल्डर के द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जाता। अब बिल्डर की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई।
Location : Greater Noida
Published : 8 June 2026, 11:09 AM IST