ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस हादसे को आप गैर-इरादतन हत्या बोलोगे या हादसा? बिल्डर की वजह से व्यक्ति की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से 46 वर्षीय निवासी की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल मरम्मत और कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 June 2026, 10:03 AM IST
google-preferred

Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इमारत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर एक निवासी पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी नाराजगी है और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा बिसरख थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी में हुआ। जानकारी के अनुसार, टावर डी-1507 में रहने वाले 46 वर्षीय विकास चावला अपनी बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह टावर के नीचे से गुजर रहे थे, उसी दौरान इमारत के बाहरी हिस्से से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरा।

Noida Builder Scam : फ्लैट देने के नाम पर धोखा, CBI जांच में सामने आई बड़ी साजिश, इस बिल्डरों की मुश्किलें बढ़ीं

विकास चावला को आई गंभीर चोट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लास्टर गिरने से विकास चावला बाइक पर संतुलन नहीं बना सके और सड़क पर गिर पड़े। गिरते समय उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही बिगड़ चुकी थी हालत

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल विकास चावला को उठाया और इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर से काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

निवासियों में बढ़ा आक्रोश

हादसे के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि इमारतों के बाहरी हिस्सों का प्लास्टर लंबे समय से खराब स्थिति में है, लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासियों का कहना है कि कई बार इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

Greater Noida: तुगलपुर गांव में किन्नर ‘चांदनी’ का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए बिल्डर से लंबित संरचनात्मक मरम्मत कार्य तत्काल पूरा कराने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कराई गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

डीएम को भेजा जाएगा ज्ञापन

घटना के बाद एओए ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को ज्ञापन भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सोसाइटी के प्रत्येक टावर के रिसेप्शन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक निवासी इस मांग का समर्थन कर सकें। निवासियों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

Location :  Noida

Published :  8 June 2026, 10:03 AM IST

Related News

Advertisement