बरेली ओवरहेड टैंक हादसा: अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार निलंबित, जांच के आदेश जारी
बरेली के सरदारनगर में ओवरहेड टैंक गिरने के बाद जल निगम अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार को निलंबित कर जांच सौंपी गई। निर्माण में अनियमितता, मिट्टी की जांच न करना और पूर्व लापरवाही के मामले सामने आए। शासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।