जरा-सी बात पर मचा बवाल… कचरा और पानी फेंकने को लेकर खून-खराबा, 9 नामजद समेत कई पर केस दर्ज

गोरखपुर के एक गांव में कचरा और पानी फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कई लोग घायल हो गए।

Gorakhpur: सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर गांव में सोमवार शाम कचरा और पानी फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल नौ नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के लोगों पर हमला करने का आरोप

पहले पक्ष के धर्मेंद्र साहनी पुत्र रामबंध साहनी का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के कुछ लोगों ने उन पर, उनके माता-पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने इस मामले में रामपाल, लालजी, रामपाल की पत्नी और रामनारायण की पत्नी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- ‘सर, स्कूल जाने में होती है दिक्कत’… हाथरस के बच्चों ने डीएम से मांगी पक्की सड़क

कचरा और पानी फेंकने को लेकर हुआ विवाद

वहीं दूसरे पक्ष के रामपाल साहनी पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि घर के सामने कचरा और पानी फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके भाई रामकरन साहनी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Deoria का स्वच्छता मॉडल बना आफत…. उसरा बाजार वेस्ट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने धर्मेंद्र, सदानंद, रामव्रत, बबली, आदित्य सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सहजनवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 August 2026, 5:11 PM IST

Related News

Advertisement