Gorakhpur: लूट की बाइक लेकर घूम रहे थे बेखौफ… गोरखपुर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को ऐसे दबोचा

गोरखपुर में लूट की बाइक मामले ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी, लेकिन पांच दिन के भीतर ही बड़ा खुलासा हो गया। पिपराइच पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 June 2026, 8:57 PM IST

Gorakhpur: पिपराइच पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बरामदगी के आधार पर मुकदमे में एक और धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अज्ञात बदमाशों ने की लूटपाट

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को पिपराइच थाना क्षेत्र में एक युवक से रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल लूट ली थी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना पिपराइच में मुकदमा संख्या 288/26 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।

ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस: पांच भाइयों समेत 9 दोषियों को उम्रकैद, पंचायत में दो लोगों की गोली मारकर की थी हत्या

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल दूबे और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह, धीरेन्द्र यादव और नितेश सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गोरखपुर के नंदानगर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि जसवंत सिंह का मूल निवास देवरिया जनपद बताया गया है।

पुलिस ने बरामद किया ये सामान

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इनका संबंध अन्य लूट या चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।

थाने के अंदर क्या हुआ उस रात… पिटाई से युवक की हालत गंभीर, अस्पताल पहुंचा, आरक्षी सस्पेंड

गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक अवधेश तिवारी, उपनिरीक्षक राहुल दूबे, कांस्टेबल प्रशांत नाविक, इम्तियाज अहमद, सुनील यादव और अनुराग राजपूत शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट, चोरी और अन्य संगीन अपराधों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 June 2026, 8:57 PM IST