बिहार में चोरी, यूपी में गिरफ्तारी… देवरिया पुलिस ने रात की चेकिंग में किया बड़ा खुलासा; पढ़ें पूरा मामला
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि बाइक बिहार के गोपालगंज जिले से चोरी की गई थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।