नंबर फर्जी, इरादे शातिर: देवरिया में चोरी की बाइक और फर्जी प्लेट के साथ पकड़ा गया बदमाश, बिहार तक फैला है गोरखधंधा

चेकिंग के दौरान बाइक पर लगी नंबर प्लेट ने पुलिस को क्यों चौंकाया? जांच आगे बढ़ी तो वाहन के चोरी का होने और दूसरे राज्य में दर्ज मुकदमे का भी पता चला।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 September 2026, 7:44 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल और उस पर लगी फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

परसौनी दीक्षित मोड़ पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार पुलिस, अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 सितंबर को थाना श्रीरामपुर पुलिस परसौनी दीक्षित मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की।

जब थाने के बाहर धरने पर बैठ गए बेजुबान! देवरिया में आवारा कुत्तों का जमावड़ा बना चर्चा का विषय, देखें तस्वीरें

सिवान निवासी अमोद कुमार गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की पहचान अमोद कुमार (41) पुत्र स्वर्गीय शिवनन्दन राम, निवासी सिसवा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार के रूप में की। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

जांच में चोरी की निकली बाइक

पूछताछ और जांच में मोटरसाइकिल चोरी की पाए जाने के बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना श्रीरामपुर में मु0अ0सं0 161/2026 के तहत धारा 2(30), 317(2), 341(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है।

ओमान के पास जहाज पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; आखिर MV Cape Dao पर कैसे बरसी आफत?

गोपालगंज में भी दर्ज है मुकदमा

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में बिहार के गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना में भी संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और वाहन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  24 September 2026, 7:44 PM IST

Related News

Advertisement