फर्जी नंबर प्लेट और अवैध शराब के साथ पलटी ट्रक, पुलिस ने शुरू की जांच; जानें पूरा मामला
दुद्धी में शुक्रवार भोर को एक ट्रक गड्ढे में पलट गया, जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थीं। ट्रक का नंबर प्लेट फर्जी था और शराब की खेप पंजाब से बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और शराब की बोतलें जब्त कर लीं और मामले की जांच शुरू कर दी है।