गाजियाबाद में बच्चे की देखभाल करने आई थी पूजा, लेकिन कर दिया ऐसा कांड, किसी को नहीं हुआ विश्वास; खुद ही देखें वीडियो

गाजियाबाद में एक वर्किंग कपल ने अपने छोटे बच्चे की देखभाल के लिए जिस महिला पर भरोसा किया, उसी ने पहली ही मुलाकात में ऐसा कदम उठा लिया कि पूरा परिवार सन्न रह गया। शुरुआत में किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 July 2026, 5:43 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद में घर की देखभाल के लिए बुलाई गई नौकरानी ने भरोसे को चंद सेकेंड में तोड़ दिया। वर्किंग कपल के फ्लैट में घुसते ही उसने मौका मिलते ही करीब 1.40 लाख रुपये की कीमत का iPhone टेबल से उठाया और महज 5 सेकेंड में कपड़ों में छिपाकर गायब कर दिया। चोरी के बाद उसने मासूमियत दिखाते हुए फोन लेने से इनकार किया, लेकिन घर में लगे CCTV कैमरे ने उसकी पूरी करतूत रिकॉर्ड कर ली। अब पुलिस आरोपी मेड की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में एक नौकरानी द्वारा iPhone चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम करीब 4:31 बजे की बताई जा रही है, जबकि सोमवार को CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय पूनम उर्फ पूजा के रूप में हुई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पूनम उर्फ पूजा की कैसे हुई घर में एंट्री?

जानकारी के मुताबिक, नितिन कुमार अपनी पत्नी शिल्पा यादव और एक साल के बेटे के साथ सोसाइटी में रहते हैं। नितिन एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर हैं, जबकि उनकी पत्नी भी नौकरी करती हैं। दोनों की व्यस्त दिनचर्या के चलते बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने पहले से एक मेड रखी हुई थी। जब वह मेड 4-5 दिन की छुट्टी पर चली गई तो अस्थायी तौर पर सोसाइटी में काम करने वाली पूनम उर्फ पूजा को काम पर रखा गया।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद की पूजा कॉलोनी में प्रमिला की हत्या, लेकिन इस सवाल ने पुलिस को किया परेशान; क्या पड़ोसी खोल पाएंगे राज?

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

बताया जा रहा है कि रविवार को पूजा पहली बार फ्लैट पर काम करने आई थी। इसी दौरान नितिन करीब 10 मिनट के लिए किसी काम से नीचे गए। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनका iPhone अपनी जगह पर नहीं है। उन्होंने पूरे घर में फोन तलाशा और फिर पूजा से पूछा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह उल्टा नाराज होकर वहां से चली गई।

कैसे हुआ खुलासा?

फोन नहीं मिलने पर नितिन ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि पूजा ने टेबल पर रखा iPhone उठाया और महज 5 सेकेंड के भीतर उसे अपने कपड़ों में छिपा लिया। इसके बाद वह सामान्य तरीके से काम करती रही ताकि किसी को शक न हो। CCTV सामने आने के बाद चोरी की पूरी घटना स्पष्ट हो गई।

ये भी पढ़ें- बंद घर से आ रही थी बदबू, दरवाजा खुला तो मचा हड़कंप; गाजियाबाद में मां-बेटी के शव मिलने से इलाके में सनसनी

पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

नितिन की पत्नी शिल्पा यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पूजा को इस बात की जानकारी नहीं थी कि फ्लैट के अंदर CCTV कैमरे लगे हुए हैं। इसी वजह से उसकी पूरी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। चोरी हुए iPhone की कीमत करीब ₹1.40 लाख बताई गई है।

नौकरानी की तलाश में पुलिस

नितिन कुमार ने बताया कि उन्होंने मेड की जरूरत होने पर सोसाइटी के गेट पर सूचना लगवाई थी। इसके बाद एक व्यक्ति के जरिए पूजा उनके संपर्क में आई थी। उन्होंने बताया कि अगर घर में CCTV कैमरे नहीं लगे होते तो शायद चोरी का कोई सबूत नहीं मिलता और उन पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी नौकरानी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Location :  Ghaziabad

Published :  27 July 2026, 5:42 PM IST

Related News

Advertisement