रात को सोया, सुबह फंदे पर मिला, एटा के युवक की मौत ने खड़े किए कई सवाल

एटा के जगन्नाथपुरी मोहल्ले में एक युवक का शव सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह सामने आए दृश्य ने परिवार को झकझोर दिया। क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 June 2026, 7:04 PM IST
google-preferred

Etah: एटा जिले में एक 22 वर्षीय युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जीआईसी मोहल्ला जगन्नाथपुरी की है। युवक की मौत को लेकर परिजन सदमे में हैं, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।

सुबह खुला कमरे का दरवाजा तो उड़ गए होश

जानकारी के अनुसार युवक रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह जब परिजनों ने उसे देखने की कोशिश की तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

Amethi News:”किस हथियार से मारा, यह प्रशासन बताए…”अमेठी हत्याकांड पर सपा प्रदेश अध्यक्ष के बड़े सवाल

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

महराजगंज में कोटेदार पर गिरेगी गाज, गड़ौरा राशन दुकान में धांधली की खुली पोल, विभागीय रिपोर्ट से हड़कंप

आत्महत्या या फिर कोई और वजह?

फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे कोई पारिवारिक, मानसिक या अन्य कारण था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

Location :  Etah

Published :  20 June 2026, 7:03 PM IST

Advertisement