Deoria News: सड़क पर दौड़ रही थी तेज रफ्तार गाड़ियां, तभी पहुंचा इंटरसेप्टर… 310 वाहनों पर हुई कार्रवाई

देवरिया पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन अभियान चलाकर 310 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध रूप से खड़े 206 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 104 तेज रफ्तार वाहनों के ई-चालान हुए। कार्रवाई के दौरान 4 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 August 2026, 3:39 PM IST
google-preferred

Deoria: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देवरिया पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन और यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों और गोरखपुर मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 310 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 4 वाहनों को सीज किया गया।

अवैध रूप से खड़े 206 वाहनों पर कार्रवाई

यातायात पुलिस ने शहर के रोडवेज बस स्टैंड, पूर्वा तिराहा, साकेत नगर मार्ग और न्यू कॉलोनी क्षेत्र में विशेष चेकिंग की। इस दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े पाए गए 206 वाहनों के चालान किए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने की वजह से होने वाली यातायात बाधा और दुर्घटनाओं को रोकना रहा। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

न कोई नियम, न कोई कानून! फिर भी भारत के हर ट्रक के पीछे क्यों छपा होता है ‘Horn OK Please’?

इंटरसेप्टर वाहन ने पकड़ी तेज रफ्तार

अभियान का सबसे अहम हिस्सा गोरखपुर मार्ग पर चलाया गया, जहां अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन की मदद से वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी गई।

निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले 104 वाहन चालकों के ई-चालान किए गए। इंटरसेप्टर वाहन की मदद से पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की।

4 वाहन किए गए सीज

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों को सीज भी किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Bareilly News: बहेड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी समेत 5 पर FIR, 8.50 लाख की ठगी का आरोप

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई।

पुलिस ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने से भी बचने को कहा। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

आगे भी जारी रहेगा सख्त अभियान

देवरिया पुलिस ने साफ किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Location :  Deoria

Published :  5 August 2026, 3:38 PM IST

Related News

Advertisement