Gorakhpur: सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने को प्रशासन सख्त, नियमों के पालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए गए। एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।