हिंदी
दशहरे पर दिल्ली- नोएडा में निकलने से पहले सावधान
New Delhi: दशहरे पर रामलीला देखने और रावण दहन का आनंद लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का हाल जरूर जान लें। दिल्ली- नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहार के दौरान आपको रास्तों पर बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदानों के आसपास कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकने और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की योजना बनाई है।
20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान भी कई रास्तों पर बदलाव रहेगा। ऐसे में गलत रास्ते पर जाने से बचने के लिए जान लें कि कहां रोक रहेगी और किन वैकल्पिक रास्तों से जा सकते हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा समारोह के चलते पूर्वी दिल्ली में पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार NH-24, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A, रोड नंबर 56 और विकास मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखें।
नोएडा स्टेडियम में रामलीला के आयोजन को देखते हुए सेक्टर-21ए के आसपास कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इनमें शामिल हैं:
रजनीगंधा चौक से सेक्टर 12-22-56 तिराहे की ओर जाने वाले वाहन: सेक्टर 10-21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होकर जा सकेंगे।
सेक्टर 12-22-56 तिराहे से स्टेडियम चौक जाने वाले वाहन: सेक्टर 57 चौराहा, गिझौड़ चौक और सेक्टर 31-25 चौक का रास्ता ले सकेंगे।
सेक्टर 12-22-56 तिराहे से रजनीगंधा चौक जाने वाले वाहन: मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 8-10-11-12 चौक और हरौला/झुंडपुरा चौक होकर जा सकेंगे।
डीएम चौक या जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल और एडॉब चौक जाने वाले वाहन: निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होकर जा सकेंगे।
सेक्टर 54 चौकी तिराहे से जलवायु विहार चौक जाने वाले वाहन: गिझौड़, सेक्टर 31-25 चौक और निठारी होकर जा सकेंगे।
Location : New Delhi
Published : 20 October 2026, 7:03 AM IST
Topics : delhi noida traffic advisory Dussehra 2026 ramleela traffic restrictions Traffic News Traffic diversion