अंधेरे में अचानक पलटा पुलिस वाहन और फिर! देवरिया के इस सनसनीखेज एनकाउंटर की पूरी कहानी उड़ा देगी होश

देवरिया के भलुअनी में हत्या के आरोपी ने पुलिस वाहन का पहिया फंसने के बाद कथित तौर पर दरोगा का रिवॉल्वर छीन लिया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 September 2026, 9:22 AM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चाइना अंसारी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया।

सोनाड़ी रोड पर पुलिस वाहन हुआ अनियंत्रित

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को लेकर टीम भोर के समय वापस लौट रही थी। इसी दौरान सोनाड़ी रोड पर अचानक नीलगाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चला गया और उसका पहिया फंस गया। पुलिसकर्मी वाहन को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।

देवरिया में डीएम का सरप्राइज विजिट, छात्राओं की सुविधाओं से लेकर थाने तक परखी व्यवस्था

दरोगा का रिवॉल्वर छीनकर भागने का आरोप

पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीन लिया और मौके से भागने लगा। पुलिस के अनुसार, भागते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

दाहिने पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी फायरिंग में चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है।

देवरिया में ये क्या हो रहा? बाइक हटाने को कहा तो भड़क गया विवाद, कुछ ही पल में सिर पर चल गया चाकू

एसपी ने बताई मुठभेड़ की पूरी जानकारी

देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल बरामद किया गया था। वापसी के दौरान चाइना अंसारी ने पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीनकर टीम पर फायरिंग की। इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ।

मौके पर शांति व्यवस्था कायम

घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले में आगे की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Location :  Deoria

Published :  13 September 2026, 9:22 AM IST

Advertisement