हिंदी
5 अगस्त की शाम से लापता था युवक (Source: Dynamite News)
Chandauli: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली कुरहना गांव में रविवार सुबह गंगा नदी से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
परिजनों के मुताबिक युवक 5 अगस्त की शाम से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह गंगा नदी में शव मिलने की जानकारी सामने आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में गंगा नदी में फेंक दिया गया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक की मां भवानी देवी और भाई राजेंद्र कुमार समेत अन्य परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं पड़ोसियों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक की मौत गंगा में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
Location : Chandauli
Published : 10 August 2026, 10:00 AM IST
Topics : Alinagar police Chandauli News UP Crime News