हिंदी
हिंदवारी गांव में पारिवारिक विवाद (Img: Google)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित हिंदवारी गांव में पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर हो गया जब विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान डंडों से मारपीट, गाली-गलौज और छीना-झपटी की घटना हुई। वायरल वीडियो में मारपीट की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया।
पीड़ित राकेश पाठक ने अपने ही भाई समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ-साथ उनके पुत्र अमन और पुत्री ज्योति पर भी हमला किया। इस दौरान 1000 रूपए छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
हमले के दौरान पीड़ित परिवार ने किसी तरह एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
अलीनगर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
यूपी प्रशासन में बड़ा बदलाव: बरेली विकास प्राधिकरण में नई तैनाती, एक अफसर प्रतीक्षारत
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला और गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन ने भी मामले की गहराई से जांच के संकेत दिए हैं।
Location : Chandauli
Published : 12 June 2026, 12:27 PM IST