मेरठ जाने से पहले कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर पुलिस का बड़ा एक्शन! आधी रात घर पहुंची टीम, फिर हुआ हाउस अरेस्ट

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जाने से पहले बुलंदशहर स्थित उनके मायके में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। मामले पर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 July 2026, 12:53 PM IST
google-preferred

Bulandshahr: मेरठ के चर्चित दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पूनम पंडित का आरोप है कि मेरठ पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उनके बुलंदशहर स्थित मायके पर पहुंचकर उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

आधी रात घर पहुंची पुलिस, सुबह तक बाहर निकलने नहीं दिया

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब दो बजे मेरठ पुलिस और बुलंदशहर पुलिस की संयुक्त टीम बुलंदशहर जिले के गांव इस्माइलपुर स्थित उनके मायके पहुंची। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए और हाउस अरेस्ट कर लिया। उनका कहना है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें रोकना पूरी तरह गलत है।

पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ जाने की थी तैयारी

पूनम पंडित ने बताया कि वह मेरठ में 15 जून को हुई दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए जा रही थीं। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपना था। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना उनका लोकतांत्रिक और मानवीय दायित्व है।

'लोकतंत्र की हत्या' बताई पुलिस कार्रवाई

पूनम पंडित ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या नागरिक को पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें न्याय की आवाज उठाने से रोकने का प्रयास किया गया है।

सरकार से की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेत्री ने मांग की कि ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले। उन्होंने कहा कि यदि मामले में कोई आरोपी अभी भी फरार है तो उसकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मेरठ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

8 साल का इंतजार खत्म! मध्य प्रदेश पुलिस को मिले 436 नए जांबाज अधिकारी, 123 महिलाएं भी शामिल, जानें ट्रेनिंग शेड्यूल

पुलिस का पक्ष आना बाकी

फिलहाल मेरठ पुलिस और बुलंदशहर पुलिस की ओर से पूनम पंडित को हाउस अरेस्ट किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पूरे मामले पर पुलिस का पक्ष सामने आने का इंतजार है।

Location :  Bulandshahr

Published :  10 July 2026, 12:40 PM IST

Related News

Advertisement