दवा खाते ही बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोला- यहां से ले जाओ! बदायूं में झोलाछाप की लापरवाही से नवविवाहिता की मौत

बदायूं के उसैहत में बुखार की दवा लेने गई करीब 20 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 October 2026, 3:59 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसैहत कस्बे में बुखार की दवा लेने गई करीब 20 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला के परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

दवा लेने के बाद बिगड़ी हालत

बताया जा रहा है कि शाहपुर गांव निवासी करिश्मा पत्नी जितेंद्र बुखार की दवा लेने उसैहत कस्बे में स्थित अंजलि क्लीनिक पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे दवा दी। दवा लेने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने महिला को वहां से ले जाने के लिए कहा।

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, गिर रहे स्कूली बच्चे! बदायूं में दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा; एंबुलेंस पहुंचना भी हुआ मुश्किल

पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा

महिला की हालत देखकर परिजनों ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि करिश्मा की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसके एक सात वर्षीय बच्चे के होने की भी जानकारी सामने आई है। परिजन मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वर्षों पुराना जमीनी विवाद बना जंग का मैदान: बदायूं में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, कई लहूलुहान; जांच में जुटी पुलिस

आरोपों की जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए गलत दवा देने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लीनिक और वहां इलाज करने वाले व्यक्ति की वैधता की जांच किए जाने की स्थिति भी सामने आ सकती है।

Location :  Budaun

Published :  2 October 2026, 3:59 PM IST

Related News

Advertisement