Mirzapur: भरत भूषण तिवारी की मौत पर यूपी में भी उठा गुस्सा, बिहार सरकार से पूछे तीखे सवाल

भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज अब बिहार से निकलकर उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। समाजसेवी नागेंद्र दुबे ने इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई बताया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 June 2026, 5:11 PM IST
google-preferred

Mirzapur: बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर अब उत्तर प्रदेश में भी आवाजें उठने लगी हैं। भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद लगातार फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाए जा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। इसी बीच समाजसेवी नागेंद्र दुबे ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

"जनता की लड़ाई लड़ने वाला शख्स चला गया"

नागेंद्र दुबे का कहना है कि भरत भूषण तिवारी गंगा कटान से प्रभावित लोगों, विस्थापित परिवारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति को न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए संघर्ष करने वालों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। जिस तरह इतिहास में लोगों ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी तरह भरत भूषण तिवारी के मामले में भी न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

Lucknow Coaching Fire: कोचिंग में पढ़ रहे थे छात्र, तभी नीचे दुकान में उठीं आग की लपटें… अलीगंज में अचानक ये क्या हुआ?

यूपी से भी मिलेगा आंदोलन को समर्थन

समाजसेवी नागेंद्र दुबे ने कहा कि अब इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के लोग भी आगे आएंगे और हर स्तर पर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं बल्कि जनता के अधिकारों और न्याय से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों से जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए और अब लोग जवाब मांग रहे हैं। उनका कहना है कि आम जनता विकास और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद में वोट देती है, लेकिन जब सवाल उठाने वालों के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं तो लोगों का भरोसा कमजोर पड़ता है।

हाथों की मेहंदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था, फिर विवाह के महज 45 दिनों बाद ऐसा क्या हुआ कि उजड़ गया हंसता-खेलता संसार?

आखिर क्या है भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला?

भरत भूषण तिवारी का नाम पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आरोप है कि 17 जून को पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें गोली लगी थी। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कई लोगों ने दावा किया कि तिवारी आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन पर गोली चलाई गई। इसी आधार पर फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का पक्ष अलग बताया जा रहा है और अधिकारियों की ओर से कार्रवाई को नियमों के तहत बताया जा रहा है।

Location :  Mirzapur

Published :  22 June 2026, 4:35 PM IST

Advertisement