हिंदी
प्रतीकात्मक फोटो (Image Source: google)
Mumbai: IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड मुंबई के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए।
जानकारी के मुताबिक, वह दक्षिण मुंबई स्थित ट्राइडेंट होटल मुंबई में ठहरे हुए थे। होटल स्टाफ ने बताया कि 30 मार्च को रिसेप्शन से उन्हें फोन किया गया, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
स्थिति को देखते हुए होटल कर्मियों ने मास्टर की की मदद से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर इयान फर्श पर पड़े हुए मिले। तुरंत होटल के इन-हाउस डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से मुंबई में ठहरे हुए थे और IPL मैचों के प्रसारण से जुड़े तकनीकी काम में लगे थे। वह ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर मैच कवरेज की तकनीकी व्यवस्था संभाल रहे थे।
29 मार्च को IPL मैच खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में लौटे थे। इसके बाद अगले दिन होटल स्टाफ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर यह घटना सामने आई। IPL के दौरान दुनियाभर से कई तकनीकी विशेषज्ञ और ब्रॉडकास्ट टीम के सदस्य भारत आते हैं, जो मैचों के लाइव प्रसारण को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इयान भी इसी टीम का हिस्सा थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
डेसेंटिस के फैसले पर टिकी नजरें, जुलाई में बदल सकता है एयरपोर्ट का नाम; पढ़ें पूरी खबर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। इस बीच IPL से जुड़े लोगों और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को समझा जा सके।
Location : Mumbai
Published : 31 March 2026, 3:05 PM IST
Topics : BCCI British National Trident IPL broadcast Engineer Marine Drive Police Station Mumbai Police