बलिया में खूनी हमले के आरोपी का ‘गेम ओवर’; इनामी बाल अपचारी की करतूत से पुलिस भी हैरान

जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को शनिवार रात को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 6 September 2026, 11:35 AM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार रात कार्रवाई करते हुए उसे महुआ मोड़ के पास से हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बाइक से घर लौटते समय हुआ था हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 मार्च 2026 की शाम की है। एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि करीब साढ़े सात बजे कालिन्दी पांडे की गली में कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और एकजुट होकर लाठी-डंडों तथा चाकू से हमला कर दिया।

Ballia: साथियों संग सरयू की बाढ़ में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

गंभीर चोट आने के बाद दर्ज कराया गया मुकदमा

हमले में युवक को गंभीर चोटें आई थीं। अगले दिन 23 मार्च को उसके भाई ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया था। इसके बाद पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 25 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

Ballia: लापरवाही या गंगा का कहर? चेतावनी के बाद भी नहीं बचा बंधा, हवा में झूलने लगी सड़क

मुखबिर की सूचना पर महुआ मोड़ के पास दबोचा

पुलिस को शनिवार रात बाल अपचारी के बारे में महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके बाद टीम ने महुआ मोड़ के पास पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, वह इस मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी

पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने के बाद मामले से संबंधित आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Location :  Ballia

Published :  6 September 2026, 11:35 AM IST

Advertisement