मुजफ्फरनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: युवती से छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध चाकू भी बरामद किए हैं, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।