मौत को छूकर टक से वापस आया रीलबाज! बदायूं में चलती कार की खिड़की पर स्टंट, सामने खड़ी ट्रॉली देख उड़े होश

बदायूं के इस्लामनगर में सोशल मीडिया रील के लिए चलती कार की खिड़की से बाहर लटककर स्टंट करने वाले एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक 'राजेश यादव जिंदाबाद' के नारे लगा रहा है और एक ट्राली से टकराते-टकराते बचा। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 July 2026, 4:50 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। बदायूं में एक युवक चलती कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर वीडियो बनाता नजर आया। इस दौरान वह 'राजेश यादव जिंदाबाद' के नारे भी लगा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद इस्लामनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चलती कार से बाहर लटककर बनाया वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में युवक तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर लटका हुआ मोबाइल से रील बना रहा है। वीडियो में आगे सड़क पर एक ट्रॉली खड़ी दिखाई देती है। ट्रॉली को देखकर युवक घबरा जाता है और आनन-फानन में वीडियो बनाना बंद कर खुद को कार के अंदर खींच लेता है। कुछ सेकेंड की चूक से बड़ा हादसा हो सकता था।

Budaun News: रचित गुप्ता क्यों हुए गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

'राजेश यादव जिंदाबाद' के लगाए नारे

वीडियो में युवक 'राजेश यादव जिंदाबाद' के नारे लगाता भी सुनाई दे रहा है। हालांकि राजेश यादव कौन हैं और युवक किस कारण उनके समर्थन में नारे लगा रहा था, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन बताया। कई लोगों ने कहा कि इस तरह के स्टंट न केवल खुद के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हैं।

इस्लामनगर थाना पुलिस के अनुसार, वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो में दिख रही कार और युवक की पहचान कर रही है। पहचान के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Badaun

Published :  5 July 2026, 4:50 PM IST

Advertisement