हिंदी
सहार थाना, औरेया
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में एक पिता पर अपने ही 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, उच्चाधिकारी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब पौने 12 बजे अरुण राजपूत ने थाना सहार पुलिस को सूचना दी कि 15 वर्षीय रिशु को उसके पिता उम्मेद सिंह ने शराब के नशे में पीटा है, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी उम्मेद सिंह ई-रिक्शा चालक है और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित गणेश पूजा की आरती में गए हुए थे।
इसी दौरान घर में रिशु अकेला था। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक रिशु की मां लता देवी का निधन करीब 12 साल पहले हो चुका है। परिवार में उसका बड़ा भाई नीरज (22) और बड़ी बहन काजल (18) हैं।
रिशु के दादा महेंद्र सिंह और दादी मधुलता गांव में अलग घर में रहते हैं।
फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, फरार आरोपी पिता उम्मेद सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Auraiya Murder Case, Auraiya Crime News, Uttar Pradesh Crime News, Father Kills Son Case, Auraiya Police, Sahar Police Station, UP Crime News, 15 Year Old Boy Murder, Domestic Violence Case, Father Son Crime Case, Uttar Pradesh Breaking News, Auraiya Latest News
Location : Auraiya
Published : 22 September 2026, 11:09 AM IST
Topics : Auraiya Crime News Auraiya Murder Case Auraiya Police Father Kills Son Case Uttar Pradesh crime news