Gold Rate Today: रक्षाबंधन से पहले सोने के दाम में फिर तेजी, जानें आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। 22 कैरेट सोना और 24 कैरेट की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल बनी हुई है।

Updated : 31 July 2025, 8:50 AM IST
google-preferred

Lucknow: रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार के करीब आते ही एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सावन के महीने में जहां एक ओर लोगों की खरीदारी की रुचि बढ़ती है, वहीं सर्राफा बाजार में भी हलचल तेज हो जाती है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में आज यानी 31 जुलाई को सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की दरों में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, आगरा और कानपुर में आज 24 कैरेट सोने का रेट 97,760 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 93,100 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की बात करें तो वह 1,27,000 रुपय प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जो बीते दिनों की तुलना में हल्की बढ़त को दर्शाता है।

रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर बढ़ी डिमांड

सावन और रक्षाबंधन की वजह से बाजार में सोने की मांग बढ़ रही है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआ है। कई ग्राहक रक्षाबंधन के उपहार के रूप में सोने की चूड़ियाँ, लॉकेट, रिंग और अन्य आभूषण खरीद रहे हैं। इस बढ़ी हुई डिमांड के चलते कीमतों में यह उछाल दर्ज किया गया है।

क्या फिर घटेगा सोने का दाम?

हालांकि, बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यह तेजी अस्थायी हो सकती है। बीते कुछ सप्ताहों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जानकारों का अनुमान है कि सोने की कीमत फिर से 95,000 रुपय प्रति 10 ग्राम के आसपास आ सकती है। लेकिन यह पूरी तरह से वैश्विक आर्थिक स्थितियों, डॉलर की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगा।

UP Gold Price

रक्षाबंधन से पहले खरीदारी तेज (फोटो सोर्स-इंटरनेट)

कीमतों की सटीक जानकारी कैसे पाएं?

यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो स्थानीय ज्वेलर्स से रेट की जानकारी लेना बेहतर होगा। साथ ही आप डिजिटल प्लेटफॉर्म या ज्वेलर्स की वेबसाइट के माध्यम से भी ताजा दरों की जांच कर सकते हैं। कई बार ऑनलाइन रेट्स और बाजार रेट्स में थोड़ा अंतर भी हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय स्तर पर रेट कन्फर्म करना आवश्यक है।

चांदी में भी आ रहा उतार-चढ़ाव

चांदी की कीमतों में भी इस समय अस्थिरता देखी जा रही है। 31 जुलाई को यूपी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,27,000 रुपय प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। निवेश के लिहाज से चांदी भी एक अच्छा विकल्प मानी जाती है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी मांग अधिक रहती है।

नोट- यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यहाँ दी गई सभी कीमतें अनुमानित हैं और विभिन्न शहरों में अलग-अलग हो सकती हैं। स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के आधार पर कीमतों में बदलाव संभव है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 31 July 2025, 8:50 AM IST

Advertisement
Advertisement