
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त (img Source: Google)
New Delhi: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। शुरुआती सत्र में BSE Sensex हल्की बढ़त के साथ खुला, जबकि Nifty 50 में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 32.93 अंक चढ़कर 78,238.91 पर खुला। वहीं निफ्टी 29.75 अंक गिरकर 24,231.85 पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया। हालांकि निफ्टी फिलहाल 24,200 के महत्वपूर्ण स्तर के ऊपर बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को सकारात्मक रुझान देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
इसके अलावा Hang Seng Index फ्यूचर्स लगभग 25,936 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने हरे निशान पर की शुरुआत, कारोबार में दिखा उतार-चढ़ाव
अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार कमजोर रहा। निवेशकों की नजर तेल की कीमतों में गिरावट और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर बनी हुई थी।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल भारतीय शेयर बाजार कई वैश्विक कारकों से प्रभावित हो रहा है, जिनमें प्रमुख हैं:
विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक फिलहाल सतर्क हैं और बड़े निवेश से पहले वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।
Share Market: वैश्विक तनाव से बाजार पर असर, इस स्टॉक में भारी गिरावट के संकेत
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 11 March 2026, 10:14 AM IST
Topics : Business News Nifty Sensex share market stock market