सोना चमका, चांदी फिसली: लगातार दूसरे दिन महंगे हुए सोने के दाम, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर का नया रेट

गोल्ड की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई है, जबकि औद्योगिक मांग घटने से चांदी के भाव फिसल गए हैं। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं। शॉपिंग पर जाने से पहले जरूर चेक करें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 June 2026, 8:35 AM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बढ़ रही बातचीत और भारतीय रुपये में आई कमजोरी ने घरेलू सर्राफा बाजार पर सीधा असर डाला है। इन वैश्विक और स्थानीय कारणों के चलते लगातार दूसरे दिन सोने की चमक बढ़ गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों के भीतर 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 440 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 410 रुपये नीचे आया था।

हालांकि, आज बाजार खुलते ही दोनों ही श्रेणियों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है और 24 कैरट व 22 कैरट वाले 10 ग्राम सोने के दाम में 10 रुपये की तेजी आई है। इससे पहले लगातार चार दिनों में 24 कैरट वाले सोने में 5670 रुपये की भारी गिरावट देखी गई थी।

महानगरों में सोने के ताजा दाम

देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 1,46,670 रुपये, 22 कैरट का भाव 1,34,460 रुपये और 18 कैरट का भाव 1,10,040 रुपये चल रहा है।

Gold-Silver Price: दो दिनों की स्थिरता के बाद फिर गिरे सोने और चांदी के दाम, चेन्नई में सबसे महंगा तो दिल्ली-मुंबई में क्या है रेट

आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरट सोना 1,46,520 रुपये और 22 कैरट सोना 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान ही दर्ज की गई हैं। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहाँ 24 कैरट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,48,360 रुपये पर पहुंच गई है।

उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राजस्थान के जयपुर में सोने के भाव दिल्ली के समान ही बने हुए हैं। इन दोनों शहरों में आज 24 कैरट सोना 1,46,670 रुपये और 22 कैरट सोना 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना और गुजरात के अहमदाबाद शहर की बात करें, तो यहाँ सोने के भाव में समानता है। इन दोनों शहरों में आज 24 कैरट 10 ग्राम सोने का रेट 1,46,570 रुपये, 22 कैरट का रेट 1,34,360 रुपये और 18 कैरट का भाव 1,09,940 रुपये दर्ज किया गया है।

तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी में गिरावट

सोने की कीमतों में जहां मामूली तेजी है, वहीं चांदी के खरीदारों के लिए राहत की खबर है। इंडस्ट्रियल (औद्योगिक) डिमांड सुस्त होने के चलते लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी के भाव नीचे आ गए हैं। आज एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है।

Gold Price Today: लगातार गिर रहे सोने दाम, कई शहरों में सस्ता हुआ गोल्ड, क्या आपके शहर में भी आई कीमतों में नरमी?

इस गिरावट के बाद दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में प्रति किलोग्राम चांदी 2,49,900 रुपये के भाव पर बिक रही है। हालांकि, चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव 2,54,900 रुपये है, जिसका मतलब है कि देश के चारों प्रमुख महानगरों में सबसे महंगी चांदी फिलहाल चेन्नई में ही मिल रही है।

Location :  New Delhi

Published :  23 June 2026, 8:35 AM IST

Advertisement