PCS Transfer: काशी विश्वनाथ मंदिर को मिला नया CEO, 5 पीसीएस अफसर इधर से उधर

उत्तर प्रदेश में पांच PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में प्रयागराज और फिरोजाबाद समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सबसे खास बदलाव वाराणसी में हुआ है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 September 2026, 3:51 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर पांच PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को नई तैनाती के साथ कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO

तबादला सूची के अनुसार सत्ययम मिश्रा, जो अभी तक प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी बनाया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी को देखते हुए यह तैनाती खास मानी जा रही है।

प्रयागराज में भी बदली जिम्मेदारी

सूची में मंगलेश दुबे का नाम भी शामिल है। वह प्रयागराज में उपजिलाधिकारी चकबंदी के पद पर तैनात थे। उन्हें अब अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यानी सत्ययम मिश्रा के वाराणसी स्थानांतरण के बाद प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी नगर से जुड़ी जिम्मेदारी के लिए मंगलेश दुबे को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें- चार मांगों पर गरजे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक निकला जुलूस

फिरोजाबाद और लखनऊ में भी फेरबदल

अरविंद कुमार द्विवेदी, जो फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात थे, अब संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं सीमा पाण्डेय, जो वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थीं, उन्हें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- Budaun: ग्रामीणों ने पकड़ा या पुलिस ने? वायरल वीडियो से बदायूं में ‘गुडवर्क’ की कहानी पर उठे सवाल 

कानपुर विकास प्राधिकरण में ही रहेंगे अभय कुमार पाण्डेय

तबादला सूची में अभय कुमार पाण्डेय का नाम भी है। वह कानपुर विकास प्राधिकरण में तैनात हैं। उन्हें पहले अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), कासगंज के पद पर स्थानांतरित किया गया था। अब इस स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद वह कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर में ही बने रहेंगे।

Location :  Lucknow

Published :  16 September 2026, 3:51 PM IST

Advertisement