हिंदी
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (सोर्स- एक्स)
Lucknow: लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का वॉट्सएप अकाउंट अचानक बंद होने से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। अजय राय ने इस कार्रवाई के पीछे सीधे तौर पर केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि सरकार विरोधी तेवरों और मुखर आवाज को दबाने के लिए इस प्रकार के डिजिटल हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
अजय राय ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से इस बात की जानकारी सार्वजनिक की कि उनका पर्सनल वॉट्सएप अकाउंट बैन कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि मौजूदा समय में तानाशाही अपनी सभी सीमाएं पार कर चुकी है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का यह एक नया और तकनीकी तरीका ढूंढा गया है, ताकि जनता के मुद्दों को उठाने से रोका जा सके।
Assembly Election 2026 Live Update: असम में 84% से अधिक मतदान, केरल में 75% पहुचा वोटिंग प्रतिशत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्पष्ट कहना है कि वे लगातार भाजपा सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों और प्रशासनिक नाकामियों को जनता के बीच पूरी बेबाकी के साथ उठा रहे हैं। उनके अनुसार, सरकार इन जायज सवालों से घबरा चुकी है और इसी का नतीजा है कि उन्हें इस प्रकार की डिजिटल पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी आरोप है कि उनके अकाउंट को बैन करने के साथ ही सामान्य प्रक्रिया के तहत मिलने वाले रिव्यू का अधिकार भी छीन लिया गया है।
UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा ऐलान, 25 सीटों पर उम्मीदवार तय; आकाश आनंद पर अफवाहों को किया खारिज
इस पूरी घटना के बाद अजय राय और कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इन दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितने भी डिजिटल या प्रशासनिक हथकंडे अपना ले, कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक अपनी लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। अंत में उन्होंने मेटा और वॉट्सएप सपोर्ट टीम से तत्काल प्रभाव से उनके इस प्रतिबंधित खाते को बहाल करने की पुरजोर मांग की है।
Location : Lucknow
Published : 14 August 2026, 10:08 AM IST