बिहार में बड़ा अग्निकांड: मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे में 20 से ज्यादा मरीज झुलसे, 4 मरीजों की जान गई

मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भीषण आग लगने से 4 मरीजों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। प्रशासन को मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। DM और SSP मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 7:26 AM IST
google-preferred

Muzaffarpur : जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। ब्रह्मपुरा के पास स्थित चर्चित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

ICU वार्ड में अचानक लगी आग

जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले ICU वार्ड में लगी। जहां गंभीर मरीज भर्ती थे। देखते ही देखते आग और धुआं पूरे वार्ड में फैल गया। जिससे मरीजों और स्टाफ को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलसे

हादसे में 20 से ज्यादा मरीज झुलस गए हैं। जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में देर रात भीषण हादसा, दो युवकों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार हादसा बेहद गंभीर है और अंदर हालात को देखते हुए 10 से अधिक मौतों की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

मौके पर पहुंचे DM और SSP

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने और मरीजों को निकालने में जुटी हुई है।

अस्पताल परिसर में अफरातफरी

हादसे के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया है। परिजन अपने मरीजों की तलाश में रोते-बिलखते नजर आए, वहीं प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।

Location :  Muzaffarpur

Published :  4 June 2026, 7:24 AM IST

Advertisement