

नदी में दर्जनों गोताखोर लापता महिलाओं की तलाश में जुटे हैं। बताया जाता है कि घटना उस समय घटी जब छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत के चकला गांव वार्ड 2 निवासी सभी महिलाएं घास समेत अन्य फसल लेकर बेलापट्टी से नदी पार कर वापस घर चकला जा रही थी। बेलापट्टी गांव के वार्ड एक में मंगलवार की देर शाम भेंगा नदी में नाव पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 4 महिलाएं लापता बताई जा रही हैं।
मौके पर मौजूद लोग
Bihar: बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है, जहा त्रिवेणीगंज के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी गांव के वार्ड एक में मंगलवार की देर शाम भेंगा नदी में नाव पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 4 महिलाएं लापता बताई जा रही हैं।
नाव से गांव लौट रही थीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार, छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत स्थित चकला गांव की महिलाएं और दो लड़कियां बेलापट्टी गई थीं। उन्हें गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी पाट छुड़ाने के काम पर ले जाया गया था। दैनिक मजदूरी का काम पूरा कर सभी नाव से गांव लौट रही थीं। इसी दौरान मिरचैया नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव डूबते ही दोनों नाविक तैरकर नदी से बाहर निकल गए और फरार हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कूदकर महिलाओं को बचाने की कोशिश की। इस बीच चकला वार्ड नंबर 2 निवासी मटर मुखिया की पत्नी संजन देवी (38) को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उनकी दो बेटियां भी नाव पर थीं, जिनमें से एक लापता है। देर रात तक चार महिलाओं और लड़कियों का पता नहीं चल सका था।
जानकारी अनुसार नाव पर दो नाविक समेत 12 महिलाएं सवार थीं। सभी महिलाएं छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 2 स्थित चकला गांव की रहने वाली हैं। मृतका चकला गांव निवासी मटर मुखिया की पत्नी संजन देवी है।
वहीं, नाव पर दो नाविक सहित गौरी देवी, सरिता देवी, अवधि देवी, ममता देवी, रीमा कुमारी, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, अनिता देवी, पथरी देवी, संजन देवी, मंजू देवी सवार थे।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम, एसडीपीओ सहित त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
नदी में दर्जनों गोताखोर लापता महिलाओं की तलाश में जुटे हैं। बताया जाता है कि घटना उस समय घटी जब छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत के चकला गांव वार्ड 2 निवासी सभी महिलाएं घास समेत अन्य फसल लेकर बेलापट्टी से नदी पार कर वापस घर चकला जा रही थी।