सड़कों पर राज करने आ रही Royal Enfield GTR 750: डबल डिस्क ब्रेक और दमदार इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड जल्द पेश करने जा रही है अपनी दमदार Continental GTR 750! 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन, डुअल डिस्क ब्रेक, स्पोर्टी फेयरिंग और 55 bhp तक की पावर के साथ 2026 में होगी लॉन्च। जानें फीचर्स और डिज़ाइन की पूरी जानकारी

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 September 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी मल्टी-सिलेंडर मोटरसाइकिलों के कुनबे को और बड़ा करने जा रही है। भारतीय सड़कों पर कंपनी जल्द ही अपना सबसे पावरफुल 750cc का नया प्लेटफॉर्म उतारने की तैयारी में है।

टेस्ट टेस्टिंग के दौरान देखी गई झलकियों से साफ है कि रॉयल एनफील्ड सबसे पहले अपनी मशहूर कैफे रेसर बाइक का फेयर्ड वर्जन 'Continental GTR 750' लॉन्च कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह बहुप्रतीक्षित बाइक साल 2026 में ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जा सकती है।

दमदार 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन और जबर्दस्त पावर

नई Continental GTR 750 में मिलने वाला 750cc ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दरअसल मौजूदा 650cc इंजन का ही अपग्रेडेड और बड़ा स्वरूप होगा। मौजूदा 650cc इंजन जहां 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं यह नया 750cc इंजन 50 से 55 bhp तक की पावर और 60 से 65 Nm का तगड़ा टॉर्क जनरेट करेगा। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाली यह बाइक लंबे सफर और तेज रफ्तार के शौकीनों के लिए एकदम मुफ़ीद साबित होगी।

रेसिंग स्टाइल डिजाइन और स्पोर्टी लुक

बाइक के लुक को बेहद आक्रामक और स्पोर्टी बनाया गया है। इसमें एक खास फ्रंट फेयरिंग दी गई है जो गोल हेडलैंप को घेरती है और हवा के दबाव को कम करने में मदद करती है। स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन के लिए इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और बार-एंड मिरर्स दिए गए हैं। बाइक के निचले हिस्से, इंजन एरिया और एग्जॉस्ट पाइप्स को मैट ब्लैक फिनिश दिया गया है, जो इसे प्रीमियम और रेस-रेडी फील देता है।

Tata का बड़ा दांव: लॉन्च किया Stealth Edition, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगी 47,000 रुपये की तगड़ी छूट

डुअल डिस्क ब्रेक और आधुनिक फीचर्स से होगी लैस

सुरक्षा और कंट्रोल के मामले में कंपनी ने इसमें बड़े बदलाव किए हैं। पहली बार इसके फ्रंट में डुअल-डिस्क ब्रेक सेटअप देखने को मिलेगा। इसके अलावा, बाइक में डुअल-चैनल ABS, स्लिपर क्लच, ऑल-LED हेडलाइट्स, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जाएंगे। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन के लिए इसके ट्विन-पॉड क्लस्टर में कंपनी का लोकप्रिय ट्रिपर स्क्रीन भी मिल सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  9 September 2026, 2:44 PM IST

Related News

Advertisement