Auto News: Royal Enfield ने लॉन्च किया Meteor 350 का स्पेशल एडिशन, जानें कीमत और डीलक्स टूरिंग फीचर्स
Motoverse 2025 में Royal Enfield ने Meteor 350 का स्पेशल एडिशन Sundowner Orange कलर में लॉन्च किया। इसमें फैक्ट्री-फिटेड टूरिंग सीट, नेविगेशन पॉड, LED हेडलैम्प, स्पोक व्हील और USB Type-C जैसे प्रीमियम फीचर्स मिले हैं। कीमत 2,18,882 रुपये रखी गई है।